शहर की दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण…..! -नवीन कलेक्टर कार्यालय में मीटिंग हॉल व आगंतुकों की बैठक व्यवस्था के लिए निर्माण एजेंसी को दिए निर्देश……! -आईएसबीटी बस स्टेंड को लेकर निगम अधिकारियों को दिए सुझाव, नक्शा दूसरा बनाने के लिए दिए निर्देश……!

देवास। शहर के बाहर बायपास मार्ग पर आईएसबीटी बस स्टेंड का निर्माण कार्य जारी है। इसका निर्माण समदडिय़ा एजेंसी कर रही है। आज कार्य का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर निगम अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होनें यहां पर बस स्टेंड के निर्माण कार्य को देखा। निर्माण कार्य को देख वह संतुष्ट नहीं हुए, बस स्टेंड के नक्शे में दुकाने अधिक देखी जिसको लेकर कलेक्टर ने पुन: बस स्टेंड का नक्शा दूसरा बनाने के लिए निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने बताया कि यहां पर शापिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण होना है। कलेक्टर ने कहा कि जब निगम दुकाने बना रहा है तो पेट्रोल पंप भी खोल सकता है।


शहर के बायपास मार्ग पर आईएसबीटी बस स्टेंड का निर्माण कार्य समदडिय़ा ग्रुप गत दो वर्ष से कर रहा है। उल्लेखनीय है कि समदडिय़ा ग्रुप को शासकीय भूमि के एवज में कई महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए हैं। वहीं शहर के लोगों की नजरें नवीन कलेक्टर कार्यालय और आईएसबीटी बस स्टेंड पर लगी हुई है। दोनों परियोजना अधूरे है आज कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के साथ बस स्टेंड का निरीक्षण किया। उन्होनें आईएसबीटी के निर्माण को लेकर सुझाव दिए साथ ही शहर से बस स्टेंड को जोडऩे के लिए एमआर 1 को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। दोनों निर्माण कार्य में देरी होने से रिडेंसिफिकेशन योजना पर सवाल खड़े होने लगे हैं। शासकीय भूमि लेने के बाद समदडिय़ा ग्रुप के दोनों हाथ घी में दिखाई दे रहे हैं। आज कलेक्टर का निरीक्षण होने की सूचना मिलने पर नवीन कलेक्टर परिसर में दिखावटी तौर पर समदडिय़ा ग्रुप ने काम शुरु कर दिया था।


30 दिसंबर तक कार्य पूरा होना चाहिए
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि नवीन कलेक्टर भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आया था यहां कुछ गलतियां देखी है। आज मैंने देखा कि कार्य चल रहा है निर्माण एजेंसी के हिसाब से 30 दिसंबर तक कार्य पूरा होना चाहिए। इसमें मीटिंग हॉल की इंट्री को लेकर व नीचे बैठने वाले आंगतुकों के लिए सुगम व्यवस्था बनाई जा सकती है इसके लिए निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं।


ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जा सकता है
कलेक्टर ने बताया कि नगर निगम के अंतर्गत आईएसबीटी बस स्टेंड का निर्माण कार्य चल रहा है, उसका आज मैंने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निगम अधिकारियों से चर्चा की है, निर्माण कार्य का नक्शा देखा है जिसमें करीब 60 यात्री बसें रुक सकती है, इसके साथ ही करीब 25 से 30 दुकानें बन पाएगी। मेरे द्वारा बताया गया है कि यहां पर ईवी चार्जिंग स्टेशन भी इसमें बनाया जा सकता है, ताकि भविष्य में इलेक्ट्रीक वाहन आते हैं तो उन्हें चार्जिंग करने की व्यवस्था भी यहां हो सकेगी। यहां देखने पर लगता है कि बस स्टेंड कुछ बड़ा होना चाहिए इसके लिए निगम अधिकारियों को सुझाव भी दिए हैं। आईएसबीटी को शहर से जोड़ पाएं इसके लिए एमआर 1 रोड़ का निर्माण होना बहुत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »