देवास कांग्रेस तो मप्र में ख़त्म हो गई है चुनाव कहाँ लड़ने की बात करते है:वीडी:शर्मा…

देवास।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के शहर आगमन पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। विकासनगर चौराहा स्थित रामाश्रय होटल में किसान सम्मान निधि का कार्यक्रम आयोजित हुआ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी अगर धनिया की पत्ती कैसे होती है पहचान ले तो वे राजनीति छोड़ दूंगा । किसान आंदोलन खून की होली खेलने के लिए है। लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने किसने अधिकार दिया। साथ ही कहा कि कांग्रेस तो मध्यप्रदेश में खत्म ही हो गई है। चुनाव कहां लड़ने की बात करते हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ऐतिहासिक सीटों के साथ नगर निकाय के चुनाव जीतेगी। राहुल गांधी जैसे लोग देश को अस्थिर करना चाहते हैं। देश के अंदर अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को कहा कि खून की खेती हो रही है। आपने इसी दिन के लिए यह योजना बनाई थी कि दिल्ली में खून खराबा हो और इस तरह की फसल काटने का प्रयोग कर रहे थे। आने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा कि
पहले 16 नगर निगम थे वह तो जीतेंगे ही।नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में जहां पहले नहीं जीते थे वहां भी जीतेंगे। वह भी ऐतिहासिक सीटों के साथ।

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा विकासनगर वार्ड क्रमांक-20 के शंकरनगर में भाजपा के बुथ अध्यक्ष ऋषि सोलंकी के घर पहुंचकर भोजन किया। वही भाजपा कार्यालय पहुंचकर नवनिर्मित पं. दीनदयाल उपाध्याय की मुर्ति का अनावरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »