देवास नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर ने निगम कार्यालय में तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल…..

देवास। यूं तो शासकीय कार्यालय में जन्मदिन मनाने के फोटो और वीडियो वायरल होते देखे गए हैं जिसमे अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए नजर आते  हैं ।इधर नगर निगम के हेल्थ ऑफीसर ने अलग ही अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। अगर यही जन्मदिन एक आम व्यक्ति इसी तरह मनाता तो पुलिस उस पर मुकदमा दर्ज कर देती। नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर द्वारा मनाए गए इस अनोखे जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर रामसिंह केलकर ने अपना जन्मदिन नगर निगम कार्यालय में मनाया। आप सोच रहे होंगे कि जन्मदिन मनाया तो कोई खास अचरज की बात नहीं है लेकिन इस जन्मदिन पर केक को चाकू से काटने की जगह तलवार से काटा गया। जिसमें साहब के साथ उनके अधीनस्थ कर्मचारी ताली बजाते हुए जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।तलवार से केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो जनता के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »