नवागत नगर निगम आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया………! -निगम में भ्रष्टाचार और कार्य में अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी : आयुक्त

देवास। नगर निगम आयुक्त ने आज शाम को निगम कार्यालय में पहुंचकर पदभार ग्रहण किया, जहां निगम के सभी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। निगम आयुक्त देर शाम को माता टेकरी पहुंचे जहां उन्होनें माताजी का पूजन कर दर्शन किए।


नवागत निगम आयुक्त दलीप सिंह आज शाम को पदभार ग्रहण किया। उन्होनें निगम कार्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की, अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह माता टेकरी पहुंचे जहां उन्होनें तुलजा भवानी और चामुण्डा माता के दर्शन किए।


भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
दलीप सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जो भी शासन की योजनाएं हैं जिसमें आवास, स्वच्छता पेयजल सहित अन्य सभी योजनाओं को प्राथमिकता से लेकर कार्य किया जाएगा। नगर के नागरिकों को सुविधाओं परस्पर मिले इसका ध्यान दिया जाएगा। नगर निगम में भ्रष्टाचार और कार्य मेें अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होनें बताया कि वे वर्ष 2019 बेच आईएस अधिकारी है। खंडवा में दो वर्ष एसडीएम के पद पर रहे, नरसिंहपुर में दो वर्ष सीईओ जिला पंचायत के पद पर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »