देवास -ओवरब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

देवास।शहर के एपेक्स हॉस्पिटल से लेकर विकास नगर तक बन रहे ओवरब्रिज को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ओवरब्रिज का कोई औचित्य नहीं होने के साथ ब्रिज निर्माण के स्थान परिवर्तन को लेकर व्यापारियों के व्यापार पर असर पड़ने को लेकर शुरू से ही विरोध हो रहा है। इसको लेकर व्यापारियों ने भी विरोध प्रदर्शन किया था। वही अब कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी अपने समर्थकों के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर विरोध किया।प्रदर्शन के दौरान समर्थकों के हाथों में तख्तियां थी जिस पर लिखा था कि हमें ब्रिज नहीं चाहिए हम इसका विरोध करते हैं। कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी ने कहा कि अगर ब्रिज का निर्माण नहीं रुका तो हम न्यायालय की शरण में जाएंगे। करीब आधे घंटे तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »