जन आर्शिवाद यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृव्य में ….

देवास।जन आर्शिवाद यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृव्य में हुआ है। जन आर्शिवाद यात्रा इंदौर से शुरू होकर शिप्रा पहुंची।  जहां माँ शिप्रा की पूजा अर्चना कर यात्रा देवास के लिए निकली। जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया जिला चिकित्सालय पहुंचे। जिला चिकित्सालय में उन्होंने निरीक्षण किया। यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा कार्यालय पहुंचे। पत्रकार वार्ता में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर तंज कसे।उन्होंने कहा कि
कांग्रेस ट्विटर तक ही सीमित हो चुकी है। कोरोना कॉल में कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता नहीं दिखा बहार। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरे देश मे अपनी जान हथेली में लेकर सड़क पर उतरा और जनता की सेवा की। साथ ही कहा कि कांग्रेस की बात क्या कहें….. जब भी मेरा नाम आता है उन्हें बड़ी खुजली आती है और यह स्वाभाविक है। कांग्रेस की टीका टिप्पणी का तो मैं स्वागत करता हूं। मुझे कोई कठिनाई नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को संदेश देने की बात पर कहा कि मुझे कोई संदेश देने की जरूरत नहीं है विपक्ष को जनता ने संदेश दे दिया है। विपक्ष को जनता ने संदेश 2014 में दे दिया था। उसके बाद  विपक्ष को जनता ने संदेश 2019 में दिया था। जिसके बाद विपक्ष को जनता ने संदेश मध्य प्रदेश के 28 उपचुनाव में दे दिया था।विपक्ष और कांग्रेस पार्टी यह नहीं चाहती की इस देश में अनुसचित जाती, जनजाती, महिला, पिछले वर्ग आगे बढ़े।जब से मैंने कार्यभार संभाला है पिछले एक महिने में 42 नई फ्लाईट्स हमने मध्यप्रदेश को दी है। जबलपुर से लेकर देश के हर कोने तक हैदराबाद से लेकर दिल्ली, मुंबई तक जबलपुर को हमने जोड़ा है। इंदौर को जबलपुर के साथ जोड़ा है। 20 अगस्त को जनआर्शिवाद से वापस जाकर जबलपुर को नई फ्लाईट दे रहा हूं। इंदौर जबलपुर की नई फ्लाईट, ग्वालियर से जयपुर की नई फ्लाईट के साथ ही उन्होनें कहा कि प्रदेश में विमानन क्षेत्र में भी अधिक से अधिक वृद्धि और विकास होगा।
भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »