कांग्रेसियों ने किया अनूठा विरोध प्रदर्शन…

गैस की मूल्यवृद्धि के विरोध में सिलेंडर का किया विसर्जन,उठाए लकड़ी के गट्ठे

मीठा तालाब पर किया गैस टंकी फेंक कर विरोध प्रदर्शन

देवास।पेट्रोल – रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामो के खिलाफ युवक कांग्रेस ने मीठा तालाब पर विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।विरोध स्वरूप गैस सिलेंडर तालाब में पानी में फेंका और सर पर लकड़ी की गठरी रखकर कांग्रेसी अपने अपने घरो के लिए निकले। दरअसल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीठा तालाब देवास पर गैस सिलेंडर  का  तालाब में विसर्जन किया। साथ ही कार्यकर्ताओ ने सिर पर लकड़ी के गठ्ठे उठाये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध जमकर नारे बाजी की। रसोई गैस के दाम में प्रतिदिन बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दाैरान कार्यकर्ताओ द्वारा माेदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोदी  तेरे राज में कटोरा आ गया हाथ में, हर हर मोदी अब तो  बस कर मोदी , रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लो, गृहणियों पर जुल्म बंद करो, पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि मोदी सरकार में अच्छे दिन तो नही आये पर पुराने दिन जरूर आ जाएंगे। केंद्र सरकार की नीतियां पहले ही लोगों के लिए घातक थी और अब गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि ने लोगों की कमर तोड़ दी है।   इस तरह की बढ़ोतरी आज से पहले कभी नहीं देखी, और कहा कि इससे आम व्यक्ति के घर का बजट बिगड़ जाएगा। मीठा तालाब पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं  गैस सिलेंडर को तालाब मे विसर्जन कर एवं लकड़ी के गठ्ठे सिर पर रख कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश  जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह फैसला जनविरोधी है। इससे लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »