प्रधानमंत्री आवास में एक मकान का गिरा छज्जा, माँ व बेटी घायल……! -घायलों का निजी अस्पताल में उपचार जारी, विधायक घायलों से मिलने पहुंची…….!

देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान में बीती देर रात छत का छज्जा गिर गया। इस हादसे में एक महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं। माँ व बेटी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में विधायक घायल महिला के हालचाल जानने के लिए पहुंची थी।


जानकारी के अनुसार चाणक्यपुरी से आगे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने एक मकान की दूसरी मंजिल पर छत का छज्जा बीती देर रात को गिर गया। बताया गया है कि मकान हुकमचंद सोनी के नाम से आवंटित है, जिसमें उनके परिचित विशाल मंडलोई सपरिवार यहां निवास करते हैं। छज्जा गिरने से विशाल की पत्नी कृष्णा व उसकी बेटी डिम्पल घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों की जानकारी लेने के लिए विधायक गायत्री राजे पवार भी पहुंची थी।


पैर फ्रैक्चर, सिर में आए पांच टांके
कृष्णा मंडलोई ने बताया कि हादसे के समय वह चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित घर में अपने पति विशाल और तीन बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान रात करीब दो बजे छत से छज्जा गिर गया। हादसे में वह और उसकी बेटी डिम्पल घायल हो गई। कृष्णा के सिर में पांच टांके लगे और पैर भी फ्रैक्चर हो गया।


लंबे समय से नहीं हुआ मेंटनेंस
क्षेत्र के रहवासी केशव सोनी ने बताया कि बीती देर रात करीब 2 बजे छत से छज्जा गिरा जिसमें दो लोग घायल हो गए। विशाल उसके परिवार के साथ विगत दो तीन माह से यहां रह रहा है। यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन 2012 में बनाए थे। भवन गुणवत्ताहीन बने हैं, नगर निगम को लिखित में कई बार आवेदन दिए हैं। इसका मेंटनेंस नहीं किया गया, पूर्व में भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है। नगर निगम ने यहां पर मेंटनेंस कार्य नहीं किया है।


मुख्यमंत्री अनुदान से होगी मदद
विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि उनके घर पर पानी का लिकेज था, जिससे छत कमजोर हो गई थी। घायल महिला को मुख्यमंत्री सहायता अनुदान से पीडि़त की मदद की जाएगी। महिला का पूरी तरह से स्वस्थ्य करके अस्पताल से घर भेजेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »