जहरीला पदार्थ खाने से महिला की उपचार के दौरान हुई मौत…….! -महिला घर पर अकेली थी, पति काम पर व बच्चे स्कूल गए हुए थे……..!

देवास। महिला ने अज्ञात कारणों से शनिवार शाम को घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।


जानकारी के अनुसार ममता पति उमराव सिंह मालवीय उम्र 35 वर्ष निवासी नयापुरा राजोदा ने घर पर जहरीला पदार्थ गटक लिया था। दोपहर में पति घर पहुंचा तो ममता की हालत खराब हो रही थी। पति उसे देवास जिला चिकित्सालय लेकर आया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है ताकि सही तथ्य सामने आ सके।


पत्नी को घबराहट हो रही थी
पति उमराव सिंह मालवीय ने बताया कि शनिवार सुबह वह खेत पर मजदूरी करने के लिए चला गया था। उसके चार बच्चे हैं चारों स्कूल गए हुए थे। दोपहर में वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी को घबराहट हो रही थी। उसे शाम को जिला चिकित्सालय लेकर आया यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने कहा कि पत्नी ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ नहीं पा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »