महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या…..! -मायके वालों का आरोप : पति के दूसरी महिला से है अवैध संबंध…..! -पति ने कहा : मेरी पत्नी को अस्पताल लाया तो ससुराल वालों ने मारपीट कर दी…..!

देवास। शहर की सिल्वर ग्रीन कॉलोनी में एक महिला ने घर पर जहरीला पदार्थ गटक लिया था, परिजन गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया। एंबुलेंस से इंदौर जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। मृतिका को वापस जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां उसका शव पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके जमाई का किसी महिला से अवैध संबंध है, इसी बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। आज दोपहर में गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमाई की पिटाई भी कर दी थी। मामले को लेकर पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है।


जानकारी के अनुसार सपना पति शुभम चौहान निवासी सिल्वर ग्रीन कॉलोनी ने आज दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। डॉक्टर ने महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर कर दिया। महिला के मायके वालों को सूचना मिली तो वह भी जिला चिकित्सालय आए, उन्होनें महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है।


मैं ऑफिस गया था, वहां सूचना मिली थी
महिला के पति शुभम चौहान ने बताया कि वह छोटा टिगरिया का निवासी है, यहां सिल्वर ग्रीन कॉलोनी में रहता है। वह आज सुबह ऑफिस गया था और पत्नी घर में अकेली थी। मुझे सूचना मिली तो मैं मेरी पत्नी को आदियोगी अस्पताल लेकर गया वहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। यहां लाया तो मेरे ससुराल वाले मुझसे मारपीट करने लगे। उसने बताया कि उसकी टिगरिया गोगा की रहने वाली सपना से शादी 2009 में हुई थी उसका एक 14 वर्ष का एक लडक़ा हैं। उसने बताया कि हमारा पहले कोर्ट में तलाक का प्रकरण चल रहा है। मैं मेरी पत्नी के साथ कम ही रहता था, आए दिन विवाद होता रहता था।


पति आए दिन करता था मारपीट
मृतिका सपना के मायके वालों में भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन पिछले दो-तीन दिनों से बहुत परेशान रह रही थी। पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, आज मेरी बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जमाई का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »