देवास। मेंढकीचक में पुल वाले बाबा मंदिर में स्थापना दिवस गत दिनों धूमधाम से मनाया गया। इस संबंध में बाबा के मंदिर में सेवा दे रहे सुमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुल वाले बाबा का स्थापना दिवस क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर बाबा का जलाभिषेक तीन दिनों तक आचार्य पंडित सुभाष शर्मा के द्वारा किया गया। बाबा का 108 धाराओं से अभिषेक किया था। इसके पश्चात हवन, पूजन और अंतिम दिवस भंडारा आयोजित किया था। जिसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा के भंडारे का लाभ उठाया।