चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाली इंदौर की तीन महिला आरोपी पुलिस गिरफ्त में……..! महिला आरोपियों के पास से स्वीफ्ट कार, 45 हजार रुपए सहित 8 लाख रुपए की सामाग्री जब्त…….!

देवास। शहर ही नहीं वरन जिले में भी चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही है। पिछले दिनों शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत घूम रही महिला के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी, हांलाकि पुलिस की सर्तकता से आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया था। वहीं जिले के हाटपिपलिया में गत 29 जनवरी को साप्ताहिक हाट बाजार में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची उन्होनें मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 304 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीम बनाकर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। सीसीटीवी फुटेज में तीन महिला आरोपी नजर आई महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर झपटी चेन सहित कार व अन्य सामाग्री जब्त की है।


जानकारी के अनुसार गत 29 जनवरी को जिले के हाटपिपलिया में शाम करीब 5.30 बजे साप्ताहिक हाट बाजार में फरियादी बुजुर्ग महिला सामान लेने गई थी। उस दौरान महिला के गले से सोने की चेन अज्ञात आरापियों ने झपट ली थी। फरियादी महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस को कि थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जिसमें तीन आरोपी महिलाएं दिखी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला आरोपियों में प्रीति पति संदीप हाथागली उम्र 32 साल निवासी राजेंद्र नगर इंदौर, भारती पति शक्ति हाथागली उम्र 40 साल निवासी राजेंद्र नगर इंदौर, सानिया पिता सचीन शाक्टे उम्र 19 साल निवासी राजेंद्र नगर इंदौर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं के पास से चेन सहित 1 स्वीफ्ट डीजायर कार, 45 हजार रुपये नगदी सहित कुल 8 लाख रुपए की सामाग्री जब्त की गई है। महिला आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाके में पैदल घुमती महिलाओं का पीछाकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देती है।
इनका रहा सराहनीय कार्य
उक्त सराहनीय कार्य में उनि हर्ष चौधरी, सउनि भीमलाल गणावा, प्रआर पूजा बामनिया, आर अर्पित, निलेश, कमल, विशाल, अनुज, सैनिक अर्जुन व सायबर सेल से प्रआर सचिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »