देवास। गत दिनों जिले के विजयागंज मण्डी थाने पर फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एमपी ऑनलाईन की दुकान से काले रंग की बैग जिसमें करीब 6 लाख रुपए रखे थे वह लेकर बाइक से घर की और जा रहा था। रास्ते में गिट्टी खदान के आगे ग्राम कवड़ी के पास एक बाइक पर दो बदमाश आए और मेरा बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के सीमावर्ती जिलों के रास्तों पर नाकाबंदी कर फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 309 (4) का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया। आरोपियों को जल्द पकडऩे के लिए पुलिस ने 3 टीमों का गठन किया। पुलिस ने आरोपियों के आए सीसीटीवी फुटेज गांवों में बनाए वाट्सएप क्म्युनिटी ग्रुप में भेजे। जिस पर आमजनों ने संदिग्धों को पहचान कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया व दो आरोपी फरार है। आज मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर प्रकरण का खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि फरियादी देवराज पिता ईश्वर सिंह चावड़ा निवासी ग्राम कवड़ी ने 22 मई को विजयागंज मण्डी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई की वह ग्राम आगरोद में बैंक के कियोस्क संचालक हैं वह आगरोद में अपनी दुकान को बंद कर शाम के समय अपने गांव कवड़ी लौट रहे थे। उसी दौरान रात करीब 8 बजे दो अज्ञात बदामाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले को लेकर 2 से 3 थानों की पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए कार्य कर रही थी। 23 मई को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले जिन्हें हमने गांवों में बने वाट्सएप क्म्युनिटी ग्रुप में भेजे। जहां आमजनों ने आरोपियों को पहचान कर पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस ने आरोपियों के गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें अरविंद राठौर और सचिन राठौर के नाम सामने आए। पुलिस ने सचिन पिता कैलाश राठौर उम्र 20 वर्ष साल निवासी निवासी ग्राम टिगरिया सांचा पोस्ट बांगर बीएनपी थाना, अरविंद उर्फ नाना पिता सुरेश राठौर उम्र 20 साल निवासी म.न.43 वार्ड न.1 ग्राम टिगरिया सांचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 3 लाख रुपए की राशि व एक बाइक बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि बाकी का रुपया कहां है।

आरोपियों को जानकारी थी एक ही रास्ते से जाता था फरियादी
आरोपियों ने बताया कि भूपेंद्र मकवाना ग्राम कवड़ी का निवासी है, उनकी योजना थी भूपेंद्र मकवाना ने राज भेरवाल की मदद से अरविंद और सचिन राठौर को घटना करने के लिए तैयार किया था। राज भेरवाल ने दोनों आरोपियों के साथ मिलकर 22 मई तक रैकी की थी, कब फरियादी दुकान बंद करते हैं किस रास्ते से घर की और जाते हैं। आरोपियों को पुख्ता जानकारी थी कि फरियादी एक बड़ी धनराशि लेकर एक ही रास्ते से जाते हैं। यही इस घटना का मूल कारण भी बना, जिसके कारण आरोपी यह घटना करने के लिए कामयाब हुए। रैकी कराने वाला राज भेरवाल और भूपेंद्र मकवाना की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राज भेरवाल के अपराधिक प्रकरण मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक ने की अपील
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने कहा कि बड़ी धनराशि लेकर एक ही समय पर निकलना असामाजिक तत्वों का निशाना बनते है प्लानिंग करने का उनको मौका मिलता है। देवास पुलिस की और से अपील करते हैं कि आप एक बड़ी धनराशि लेकर निकलते हैं तो अपनी सुरक्षा का ख्याल आप स्वयं भी रखें और ऐसी कोई स्थिति होती है तो पुलिस को तत्काल अवगत कराएं।
इनका रहा सराहनीय कार्य
लूट के आरोपियों को पकडऩे में विजयागंज मण्डी थाना प्रभारी अनिता सिंह, सउनि दिनेश कुमार शर्मा, रामकुमार चौहान, प्रआर मुकेश यादव, रामेश्वर, आर संजय राठौर, विक्की जुनवाल व डायल 100 पायलेट कृष्णपाल सिंह सोलंकी चालक सुनील परमार का सराहनीय योगदान रहा।