पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले युवक ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी…….

देवास। एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते बुधवार रात को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। जिस पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। गुरूवार सुबह युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन पिता रामरतन नायक उम्र 44 निवासी मिश्रीलाल नगर ने बुधवार रात को अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस संबंध में मृतक के मामा के लडक़े विष्णु जादौन ने बताया कि मृतक चंदन पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। प्रतिदिन की तरह कल दोपहर में खाना खाने के लिए घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद आराम करने के लिए सोया हुआ था। मृतक की चंदन की पत्नी ने शाम को जब चाय पानी के लिए उसे उठाने के लिए दरवाजा बजाया। उसने दरवाजा काफी समय तक नहीं खोला। फोन भी नहीं उठाया। परिजनों ने जब खिडक़ी से झांककर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मृतक के परिजन ने दरवाजा तोडक़र मृतक को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद शव जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक अपने घर में मां और पत्नि के साथ रहता था उसकी एक बेटी और एक बेटा है जो पढ़ाई करते है। गुरूवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम हुआ उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल सिविल लाईन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »