देवास। पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी से पीडि़त होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पीडि़त युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। युवक ने एक सुसाइट नोट भी लिखा है जिसमें पत्नी और ससुराल वाले उसे शादी के बाद से ही प्रताडि़त करते थे। युवक को इंदौर रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार प्रमोद पिता सुरेंद्र वर्मा ने आज दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया, इसकी जानकारी मिलते ही उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार जारी था। यहां से युवक को परिजन इंदौर लेकर गए हैं। इस संबंध में युवक के पिता पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रमोद बिल्डिंग मटेरियल की दुकान संचालित करता है। वह उसकी पत्नी से बहुत परेशान था। शादी को करीब 15 वर्ष से अधिक समय हो चुका है। उसके बच्चे भी है। उन्होनें उनके बेटे की पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी आए दिन विवाद करती थी। पूर्व में हमारे खिलाफ प्रमोद की पत्नी ने इंदौर के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका प्रकरण न्यायालय में चल रहा था। समाज के कुछ लोगों ने मिलकर राजीनामा करा दिया था। उसके बाद प्रमोद पर उसकी पत्नी निरंतर दबाव बनाकर कहती थी कि उसे यहां नहीं रहना इंदौर मेें रहने का कहती थी। प्रमोद इस बात के लिए मना कर चुका था। इस बात को लेकर उसके ससुराल वाले भी प्रताडि़त करते थे। आए दिन विवाद होते देख मैंने मृदुल विहार में मकान दिलाकर दिया था। वहां करीब 5 वर्षों से अलग रह रहे थे। वहां भी विवाद होते थे। कल भी रात को विवाद हुआ जिस कारण आज उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

कभी शादी मत करना जरुरी नहीं है
प्रमोद ने उसकी पत्नी, सास, व दो सालों के खिलाफ एक सुसाइट नोट भी लिखा है, जिसमें इंदौर रहने को लेकर दबाव बनाने की बात का उल्लेख किया है। नोट के अंतिम पेज पर उसने माँ से माफी मांगते हुए लिखा कि मुझे माफ कर देना मैं एक अच्छा बेटा, भाई व अच्छा पिता नहीं बन पाया। मेरा सरकार से कहना है कि बुहत बेटी बचानी बेटी पढ़ाना बंद करो। अंत में लिखा कि कभी शादी मत करना जरुरी नहीं है।