देवास। इंदौर के शिप्रा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से परेशान 27 वर्षीय मजदूर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार शाम की है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से बात करती थी जो उसे पसंद नहीं था। वहीं पत्नी ने तलाक के लिए भी कह दिया था। पारिवारिक विवाद से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार अशोक पिता विक्रम मालवीय उम्र 27 वर्ष निवासी शिप्राखेड़ा जिला इंदौर ने कल उसके ससुराल राजोदा में जहरीला पदार्थ खा लिया उसकेबाद वह बाइक से उसके घर शिप्रा पहुंचा वहां चक्कर खाकर गिर गया। कल उसके घर में माताजी की पूजा भी चल रही थी। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर कर दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। आज सुबह उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ऑटो रिक्शा चालक से अधिक बात करती थी
अशोक के भाई राहुल और उसकी पत्नी अलका ने बताया कि उसकी शादी राजोदा के रहने वाले उमराव की बेटी चंचल के साथ 7 वर्ष पूर्व अप्रेल 2018 में हुई थी। मृतक की एक लडक़ी व आठ माह का एक लडक़ा है। भाई ने बताया कि कल अशोक उसके ससुराल पत्नी को लेने गया था, वहां किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, उसने वहां पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया था, उसकी पेंट की जेब में जहर का पैकेट भी मिला था। दूसरे बच्चे की डिलीवरी होने के बाद करीब आठ माह पूर्व चंचल मायके गई थी। वहां से वह वापस नहीं आ रही थी। उन्होनें अशोक की पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इंदौर के रहने वाले किसी रिश्तेदार ऑटो रिक्शा चालक से अधिक बात करती थी, जो अशोक को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में काफी कहासुनी भी होती थी। मृतक के अन्य परिजनों ने बताया कि पत्नी ने महिला थाने में एक आवेदन भी दिया था, लेकिन पुलिस की समझाईश के बाद दोनों के संबंध ठीक रहे कुछ दिनों के बाद फिर विवाद होने लगे।