देवास। वसंत पंचमी के पावन पर्व पर ब्राह्मण समाज द्वारा मां सरस्वती वाटिका में सरस्वती पूजन अभिषेक व हवन कर मां सरस्वती की आरती उतारी गई एवं प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर पंडित सुभाष शर्मा, समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद व्यास, औदम्बर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राधेश्याम जोशी, प्रकाश टिंगू शुक्ला, पार्षद दीपेश कानूनगो, डीके जोशी, संजय, दुबे आकाश अवस्थी, खंडेलवाल ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष पंडित पवन चौधरी ने मां शारदा भवानी के बारे में जानकारी समाजजनों को दी। सर्वसम्मति से निर्णय लेकर समाज के उत्थान के लिए साधारण सभा कि बैठक 9 फरवरी को श्याम गार्डन उज्जैन रोड पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में काफी समय से लंबित राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी का मंदिर का निर्माण व जो परंपरागत रूप से समाज द्वारा उत्सव मनाएं जाते थे उनको भी पुन: सुचारू रूप से प्रारंभ किए जाएगा। कार्यक्रम में राधेश्याम जोशी, प्रकाश दुबे, प्रदीप शुक्ला, दीपेश, डीके जोशी, देवकी नंदन समाधिया, संजय दुबे, आकाश अवस्थी, मंगेश शर्मा, प्रमोद व्यास, रोहन कानूनगो, छोटू पांडे, संजय दुबे, प्रतीक चौधरी, प्रतिभा शर्मा, विनीता व्यास, रोशनी उपाध्याय, माया तिवारी, कुसुम शर्मा, रेनू शर्मा, मंगला पांडे, भारती पाठक आदि समाजजन उपस्थित थे।