देवास। ज्योर्तिविद पं. संजय शर्मा ने नए वर्ष 2026 की राशिफल के बारे में बताया कि शनि मीन राशि में रहेंगे गुरू उच्च राशि कर्क में रहेंगे। जबकि राहू कुंभ व केतु सिंह राशि में रहेंगे अन्य ग्रह अपनी गति के अनुसार मासिक, दैनिक गति से भ्रमण करते रहेंगे। मकर राशि साढेसाती में मुक्त हो गई है जबकि कुंभ राशि अपने साढेसाती के अंतिम ढैया में है मेष राशि में अभी साढेसाती के प्रथम ढैया में रहेगी मीन राशि अपने दूसरे ढैया में रहेगी। विश्व में स्थितियां कठिन से कठिनतम होंगी युद्ध के और कई मोर्चे खुलेंगे भारत को भी कुछ छोटे मोर्चों पर भिडऩा होगा कुछ नये देश भी युद्ध का मैदान बनेंगे। विश्व में युद्ध के कारण जल प्रलय की प्रबलता रहेगी। उसमें बड़े बमो का प्रयोग होगा अब युद्ध स्टार वार की ओर बढेगा विरोधी देशों के सेटेलाईट को निशाना बनाया जायेंगा, अग्नि के कारण विनाशक स्थिति बनेगी।
2026 का प्रारंभ कन्या लग्न एवम वृषभ राशि में होगा तिथि प्रदोष की रहेगी अंग्रजी वर्ष रात 12 बजे के बाद प्रारंभ होता है अत: उस समय नक्षत्र कृतिका होगा व दिन में रवि योग होगा। अत: 2026 का आरंभ प्रदोष के साथ होगा। गुरूवार को भगवान विष्णु का दिन होता है और प्रदोष को शिव पूजा की जाती है अत: ये दोनो ही पूरे वर्ष भर समस्या हरने वाले होंगे। वर्ष 2026 के राजा देवगुरू वृहस्पति है व मंगल मंत्री है जिससे धार्मिक आयोजनो में वृद्धि होगी और लोगों का रूझान आध्यात्मिकता की ओर बढेगा, परंतु मंगल के प्रभाव के कारण राजनीतिक व सामाजिक स्थितियां तनावपूर्ण व संर्घषकारी रहेंगी। देश में व विश्व में राजनैतिक एवं आर्थिक चुनौतियां आ सकती है। उर्जा, शिक्षा में मुख्य रूप से असर दिखेगा। राजा वृहस्पति इसलिये होगे की वर्षारंभ गुरूवार को हो रहा है। सकारात्मक प्रभाव इस वर्ष के राजा गुरू होने के कारण आध्यात्मिकता, धार्मिक कार्य, सामाजिक सुधार, न्याय, शिक्षा में सुधारों में आशानुकूल वद्धि होगी धार्मिक आयोजनों व धार्मिक यात्राओं में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। नकारात्मक प्रभाव जो कि मंगल के कारण होगा इसमें राजनीतिक एवं सामाजिक क्षैत्रों में तनाव एवं अस्थिरता का माहोल रहेगा मंगल से संबंधित तकलीफ जैसे सायबर ठगी युद्ध एवं अग्नि की अधिकता रहेगी। अग्निकांडों के कारण या बम विस्फोटो के कारण गर्मी व सूखे जैसी स्थितियो का सामना करना पडेगा। परंतु गुरू मंगल के मित्र है इसी कारण मंगल नियंत्रण में रहेंगे।
साल 2026 सभी 12 राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएगा, जिसमें मेष, वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक, और धनु राशि वालों को विशेषकर धन, करियर और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है, जबकि कुंभ और मीन राशि वालों को शनि के प्रभाव से सावधानी बरतनी होगी, और कर्क, सिंह के लिए यह साल संतोषजनक रहेगा, जहाँ कुल मिलाकर ग्रहों की चाल शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगी, पर सही दिशा-निर्देशों से हर राशि सफलता पा सकती है। हर राशि वाले जातक को क्या करना चाहिये और क्या नही करना चाहिये यह प्रत्येक राशिफल के साथ दिया हुआ है।
नोट : यह राशिफल चंद्रराशि पर आधारित है यह बडे ग्रहो के वार्षिक बदलाव व छोटे ग्रहों के मसासिक बदलाव पर आधारित है। अत: यदि आपको राशिफल कम मिलान करता है तो अपने जन्म संबंधी विवरण के साथ इ मेंल कजिये हो सकता है आपकी जन्म पत्रिका में कोई दिक्कत चल रही हो।
वार्षिक भविष्यफल 2026
मेष: धन-व्यापार में प्रगति, सरकारी क्षेत्र में सफलता, आर्थिक फैसले लाभदायक होंगे, परिवारिक सुख।
क्या कर: विपरीत परिस्थितियों में भगवान विष्णु या उनके अवतारों की आराधना करें या अपने गुरू का आशिर्वाद ग्रहण करें ।
महिलायें: गुरूवार का व्रत रखें , वर्ष केरियर में सफलता देगा ।
बच्चे: सूर्य को अध्र्य दें तांबे के लोटे से जिससे पढाई में मन लगने लगेेगा ।
मेष जनवरी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी, राजनीतिक संबंधों का लाभ मिलेगा अनावश्यक क्रोध त्यागें, लाभ होगा ।
फरवरी लाभ के अवसर मिलेंगे, पैरों मे कष्ट होगा , जीवन साथी की मदद से किये गये प्रयास सफल होंगे ।
मार्च जन्म स्थान से दूर जाकर पढने की अभिलाषा पूरी होगी, तकनीकी कायों
में सफलता मिलेगी , पैरों का विशेष ध्यान रखें ।
अप्रेल अनावश्यक व्यय होगा, तेजस्विता में वृद्धि होगी, पठन पाठन में रूचि
कम रहेगी , स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।
मई शिक्षा के क्षैत्र में सफलता मिलेगी, रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मिडिया से जुडे लोगेां को सफलता मिलेगी ।
जून रूका धन प्राप्त होगा, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी, जीवन साथी से
तालमेल बनाकर रखना होगा।
जुलाई स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सुख सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी,
लाभ के अवसर मिलेंगे, पैरों मे कष्ट होगा ।
अगस्त अचानक कोई अवसर हाथ से निकल सकता है, रचनात्मक कार्यों में
सफलता मिलेगी तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
सितंबर अचानक भाग्य साथ देगा, अनिर्णय की स्थिति रहेगी , जीवन साथी के
साथ घूमने की योजना बनेगी।
अक्टोबर क्रोध पर नियंत्रण रखें , भाग्य वश कोई सौदा हाथ लग सकता है।
विदेश यात्रा की योजना बन सकती है ।
नवंबर आपके प्रभाव में आशा से अधिक वृद्धि होगी, जीवन साथी की मदद से
कार्य संपन्न होंगे, पैरो का ध्यान रखें ।
दिसंबर लाभ होगा, दवाईयॉु, कागज, एवं बैंक से संबंधित कार्य करने वालों
को विशेष सफलता, समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृषभ: समस्याओं का अंत, धन-संपत्ति के मामले अच्छे, जीवन में संतुलन।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों में भगवान गणेश की आराधना करें या उन्हे दुर्वा चढावें चीटियों को आटा खिलावें ।
महिलायें: चतुर्थी का व्रत रखें , वर्ष स्थाई संपति मिलेगी , वाहन योग बनेंगे ।
बच्चे: गणेश जी को चढाई हुई दुर्वा अपनी पुस्तक में रखें , केरियर में सफलता मिलेगी पढाई में मन लगने लगेेगा ।
वृषभ जनवरी भग्योन्नति के प्रयास में सफलता मिलेगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी ,
जीवन साथी के स्वस्थ्य का ध्यान रखें,लाभ होगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें
फरवरी माता से आशिर्वाद प्राप्त करने के बाद कार्यारंभ करें सफलता मिलेगी
समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मार्च लाभ के अवसर मिलेंगे, माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लाभ के अवसर
मिलेंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी ।
अप्रेल अनावश्यक व्यय होगा, छवि में निखार आयेगा, भूमि भवन के कार्यों को
टाल दें, क्रोध कम करें, तकनीकी कर्यों में सफलता मिलेगी।
मई परिचय क्षैत्र में वृद्धि होगी, सामाजिक संपर्क वढेगा, समस्याऐं बढेगी
लकड़ी के काम करने वालों को विशेष सफलता ।
जून लोन लेने की योजना सफल होगी, प्रचुर मात्रा में धन मिलेगा
कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी ।
जुलाई ललित कला में सफलता मिलेगी, जमीन जायदाद के कार्यों का इस
महीने के लिए टाल दें।
अगस्त संतान के कार्यों से यश मिलेगा, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी
आंखेंा का ध्यान रखें।
सितंबर आलस्य बढेगा, महिला मित्रों से सावधान रहें, जीवन साथी से दूर किसी
यात्रा पर अकेले जाने के योग बनेंगे ।
अक्टोबर जीवन साथी से संबंध मधुर बनेंगे , पीठ में तकलीफ हो सकती है
संतान के कार्यों से यश मिलेगा।
नवंबर जीवन साथी की उन्नति होगी पर उससे निबाहने में परेशानी होगी
अनिर्णय की स्थिति रहेगी।
दिसंबर शिक्षा के क्षैत्र में सफलता मिलेगी, रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी
आपके कार्यों से कुल का नाम रोशन होगा।
मिथुन: स्थान परिवर्तन के योग, संपत्ति खरीद सकते हैं, मध्यम फलदायी वर्ष।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों में भगवान हनुमान दर्शन करें व हनुमान चालीसा का पाठ करें , अपने गुरू का आशिर्वाद ग्रहण करें ।
महिलायें: लाल रंग के वस्त्रो को यथा संभव कम से कम पहने , वर्ष में विदेश यात्रा में आ रही रूकावटें दूर होंगी ।
बच्चे:गाय की सेवा करें जिससे पढाई में मन लगने लगेेगा व केरियर को उंचाईयां मिलेगी ।
मिथुन जनवरी उंगलियों से करने वाले काम में सफलता मिलेगी, साहस पराक्रम में वृद्धि
होगी,यात्रा संभवित है।
फरवरी पिता की सेहत का ध्यान रखें, शिक्षा में पूर्ण सफलता मिलने में संदेह
रहेगा,अनिर्णय की स्थिति रहेगी, सेहत अच्छी रहेगी।
मार्च सेहत कमजोर रहेगी, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आखें की तकलीफ
बढ सकती है ,आवेश पर नियंत्रण रखें।
अप्रेल शिक्षा के क्षैत्र में सफलता मिलेगी, रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी
अपनी हिम्मत के बल पर उच्च लाभ प्राप्त करेंगे।
मई अपनी उपस्थिति मात्र से लाभ अर्जित करेंगे, न्यायालयीन प्रकरणों में
सफलता मिलेगी।
जून आपकी नेतृत्व क्षमता को लोग लोहा मानेंगें, शिक्षा में सफलता मिलेगी
भाग्य में अंाशिक रूकावट है
जुलाई वाणी कौशल से धन प्राप्त होगा, अवोश छोड़ें, व्र्यथ अपव्यय से मन
खिन्न रहेगा।
अगस्त लोक संबंधों में बढोतरी होगी, राजनीतिक कद बढेंगा, व्यापार व्यवसाय
उत्तम रहेगा, काफी रोमांटिक रहेगें ।
सितंबर संचार माध्यमों से सफलता मिलेगी,क्रोध बढेगा,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि
होगी,यात्रा के योग बनेंगे।
अक्टोबर सामाजिक संबंधों में प्रगाढता बढेगी, व्यापार व्यवसाय उत्तम रहेगा
धार्मिक कार्य के लिये दान दे सकते है ।
नवंबर अनिर्णय की स्थिति रहेगी। भाई बहनों से संबंधो में गिरावट आयेगी
आपकी छवि किसी अभिनेता के समान रहेगी।
दिसंबर व्यवसाय में अपार सफलता मिलेगी, गूढ ज्ञान को प्राप्त करने की
अभिलाषा पूरी होगी
कर्क: धन-करियर में उतार-चढ़ाव, बुद्धि से समस्याओं का समाधान, शिक्षा व संपत्ति पर खर्च।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों में भगवान शिव को जल चढावे एवं मिश्री का भोग लगावें एवं उनकी आराधना करें ,पदोन्नति एवं नौकरी परिर्वतन संबंधी रूकावटें दूर होंगी ।
महिलायें: प्रदोष का व्रत रखें , वर्ष न्यायालयीन प्रकरण के हल निकलने के प्रबल योग है ।
बच्चे: गणपति अथर्वशीर्ष का पाट करें जिससे केरियर संबंधी दिक्कतें दूर होगी व पढाई में सफलता मिलेगी ।
कर्क जनवरी लोन पास हो सकता है, प्रेम संबंध प्रगाढ होंगे ,कर्म क्षैत्र में प्रसिद्धि
मिलेगी, भागीदारी के कार्यों को सोच समझकर करें।
फरवरी झूठ बोलने से बचें, पैरों में कष्ट हो सकता है, अपने घर के ब्यूटिफिकेशन
पर ध्यान देंगे, दैनिक रोजगार में लाभ होगा।
मार्च भाग्यवश बड़ा धन लाभ प्राप्त करेंगे, अपनी शिक्षा का विस्तार की योजना
बनेगी, संचार माध्यम में अपनी उपस्थिति दजै वरवायेंगें।
अप्रेल बड़ी प्रशासनिक सफलता मिलेगी, समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
विशेष धन लाभ होगा , भूमि भवन के कार्य संपन्न होंगे।
मई गुप्त विद्याओं की तरफ रूझान बढेगा, कर्म क्षैत्र से संबंधित यात्रा होगी
सफलता मिलेगी। उत्तम लाभ मिलेगा।
जून कर्म क्षैत्र में प्रसिद्धि मिलेगी, आय और व्यय में संतुलन रहेगा।भागीदारी
के कार्यों में सफलता मिलेगी।
जुलाई सामाजिक संबंधों में प्रगाढता बढेगी, व्यापार व्यवसाय उत्तम रहेगा
नेतृत्व संबंधी गुणेां का विकास होगा।
अगस्त अधिनस्तों का सहयोग उत्तम रहेगा , लोक संबंधेंा से धन प्राप्ती होगी
उत्तम रहेगा, काफी रोमांटिक रहेगें । बड़े भाई की उन्नति होगी।
सितंबर लोकपियता में वृद्धि होगी, साहस बढेगा, भाई बहनों की उन्नति होगी।
यात्रा के योग बनेंगे, धन वृद्धि होगी।
अक्टोबर धार्मिक यात्रा हो सकती है , शत्रुओं का दमन होगा, आर्थिक लाभ होगा
संचार माध्यमों से संबंधित लाभ होगा।
नवंबर कर्म क्षैत्र में पदौन्नति मिलने के आसार है, महिला मित्रों से सावधन रहें।
पेट संबंधित रोग बढ सकता है।
दिसंबर सौन्दर्य बोध जागृत रहेगा, पैरों व पीठ का ध्यान रखें। प्रेम संबंध प्रगाढ
रहेंगे,झूठ बोलने से बचें, भाग्य से बड़ी चीज मिलेगी।
सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि, नौकरी,कारोबार में बदलाव, आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों में भगवान विष्णु के राम रूप का स्मरण करें सफेद वस्त्रों से परहेज रखें ।
महिलायें: लाल रंग की सब्जी का अधिक सेवन करें जिससे वर्ष में आर्थिक संभावनाए प्रबल होगी ऐवं केरियर में सफलता मिलेगी ।
बच्चे: राम नाम का जाप करे स्वाथ्य संबधी समस्या कम होगी ।
सिंह जनवरी ललित कला के क्षैत्र में सफलता मिलेगी, पीठ की तकलीफ बढ सकती है।
साहस पराक्रम में वृद्धि होगी।
फरवरी जीवन साथी से संबंध बिगड़ सकते है, लोग सम्मान को ठेस पंहुचानें
की चेष्टा करेंगे, कर्म क्षैत्र में विवाद हो सकते है।
मार्च गुप्त विद्याओं में रूचि बढेगी, सौन्दर्य बोध जागृत रहेगा, पैरों में कष्ट हो
सकता है । आलस्य छोड़ें।
अप्रेल उत्तम प्राप्तियां होगी, उच्चकोटि के काम करने के अवसर मिलेंगे।
भाग्य साथ रहेगा, छवि में निखार आयेगा।
मई पदोन्नति हो सकती है, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, गुप्त विद्याओं
में रूचि बढेगी, तकनीकी क्षैत्र में सफलता मिलेगी।
जून लाभ के साधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी, पराक्रम बढेगा
भागीदारी के कार्यों को टालें।
जुलाई अनिर्णय की स्थिति रहेगी, काल के लिये बहार जाना पड़ेगा, खर्च बढेगा।
बुद्धिबल से बड़ी समस्याओं का हल निकाल लेंगे।
अगस्त नई नौकरी की तलाश पूरी होगी, नेतृत्व क्षमता का विकास होगा
जमीन जायदाद के कार्य पूर्ण होंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी।
सितंबर अपनी वाणी से लोगेां का मन मोह लेंगे। कला के क्षैत्र में उत्तम
स्थान प्राप्त होगा। धन प्राप्त होगा।
अक्टोबर साहस बढेगा, सहयोगी मिलेंगे, धनलाभ होगा, कला से लाभ होगा
पेट संबंधी रोगों से राहत मिलेगी।
नवंबर सामाजिक संबंधों में प्रगाढता बढेगी, व्यापार व्यवसाय उत्तम रहेगा
भाग्यवश बड़ा धन लाभ प्राप्त करेंगे, ललित कला से लाभ।
दिसंबर आपके बुद्धिबल का शत्रु भी लोहा मानेंगे। जीवन साथी से संबंधेंा में
मतभेद हो सकते है । आलस्य त्यागें, धन वृद्धि होगी।
कन्या: स्थान परिवर्तन, लाभ, धन में सुधार, शिक्षा,लेखन,मीडिया वालों को फायदा।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों माता भुवनेश्वरी की आराधना करें या अपनी माता से आशिर्वाद ग्रहण करें कर्म क्षैत्र का विस्तार होगा।
महिलायें: भगवान शिव पर बेलपत्र चढावे , लाल रंग की वस्तुओ से दूरी बना कर रखें , वर्ष मे धन संबंधी समस्या दूर होगी ।
बच्चे: सूर्य को अध्र्य दें तांबे के लोटे से जिससे पढाई में मन लगने लगेेगा ।
कन्या जनवरी जनसंपंर्क में का लाभ मिलेगा, इलेक्ट्रानिक मीडिया से संबंध बनेगा
साहस पराक्रम में वृद्धि होगी, पिता से मतभेद हो सकते है।
फरवरी जीवन साथी से संबंध बिगड़ सकते है, कला के क्षैत्र में उन्नति होगी
कर्म क्षैत्र में विवाद हो सकते है। तकनीकी कार्यों में सफलता।
मार्च भाग्य साथ नही देगा, स्वस्थ्य में गिरावट होगी, जीवनसाथी से
तालमेल बनाना पडेगा, आपकी हंसमुख छवि बनी रहेगी।
अप्रेल ललित कलाओ में रूझान होगा एवं उनसे लाभ होगा, अनिर्णय की
स्थिति रहेगी, आपकी छवि निखरेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मई भाग्य साथ देगा एवं प्रयास सफल होंगे, यात्रा के योग बनेंगे, गले की
तकलीफ हो सकती है, कर्मक्षैत्र में टकराव की स्थिति बनेगी।
जून सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, भाग्य से कोई बड़ काम निपट सकता
है, वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है ।
जुलाई प्रचुर मात्रा में लाभ की स्थितियों निर्मित होगी, यात्रा से भी लाभ होगा
जीवन साथी के साथ कहीं बहार जा सकते है ।
अगस्त अचानक स्थितियों में परिवर्तन आयेगा, सामाजिक संबंधों में मिठास आयेगी
खर्च बढेंगे, धार्मिक यात्रा हो सकती है।
सितंबर अनिर्णय की स्थिति रहेगी, लोक संबंधेां में मिठास आयेगी, वाक चार्तुय
से बहुत से काम बनेंगे, पेट की तकलीफ हो सकती है ।
अक्टोबर जनता से जुडाव गहरा होगा, आपकी स्पष्टवादिता धोखा दे सकती है
जबरजस्त लाभ होने की उम्मीद है ।
नवंबर वाहन की खरीदी संभव है, सुंचर माध्यमों से फायदा होगा, खान पान
का ध्याान रखें एसिडिटी हो सकती हैं भवन खरीद सकते है।
दिसंबर अकारण क्रोध को टालें, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कर्म क्षैत्र में
पदोन्नति के योग है ।
तुला: करियर-धन उत्तम, स्थिति में सुधार।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों में माता लक्ष्मी या उनके अवतारों की आराधना करें या गाय सेवा करके आशिर्वाद ग्रहण करें ।
महिलायें: शुक्रवार का व्रत रखें , वर्ष केरियर में सफलता देगा व धनवृद्धि देगा।
बच्चे: माता सरस्वती की आराधना करें एवं उन्हे शुक्रवार को सफेद फूल चढावे , जिससे पढाई सुगम रहेगी एवं मन लगेेगा ।
तुला जनवरी लाभ के अवसर एक से अधिक प्राप्त होंगे, संर्पक माध्यम से प्रगति को
प्राप्त करेंगे, स्वप्न की किसी घटना को सच होते देखेंगे।
फरवरी सामाजिक सम्मान में बढोत्तरी होगी, पदोन्नति के अवसर आयेंगे, अपनी
स्पष्टवदिता के बल से कई काम करवा सकते है ।
मार्च प्रेम संबंधेा को विवाह में परिवर्तन करने के अवसर आयेंगे, लाभ की
गति बनी रहेगी, आंखों का ध्यान रखें।
अप्रेल अपने विरोधियों से भी लाभ प्राप्त करेंगे, आपका हंसमुख स्वभाव लोगों
को प्रभावित करेगा, अनिर्णय की स्थिति रहेगी।
मई गुप्त विद्याओं की तरफ रूझान होगा, पैरों में तकलीफ बढ सकती है
लाभ की स्थिति उत्तम रहेगी, जीवन साथी की मदद से सफलता मिलेगी।
जून आवेश से काम बिगड़ सकते है, अचानक भाग्य करवट ले सकता है ।
अनायास ही अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है ।
जुलाई सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, धार्मिक काम करवाने के योग बनेंगे
प्रेम संबंधें में सफलता मिलेगी।
अगस्त आकस्मिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, अपने विरोधियों पस्त करके ही
दम लेंगे, पिता से मतभेद रहेंगे।
सितंबर आपकी छवि में अनायास ही परिर्वतन होंगे, यात्रा लाभकरी रहेगी
जीवन साथी के साथ कहीं जा सकते है ।
अक्टोबर वाणी माधुर्य से अनेक लाभ होगे, बुद्धिबल से समस्याओ को हल कर
लेंगे, हिम्मत पराक्रम में वृद्धि होगी।
नवंबर जीवन साथी की उन्नति होगी, कम्यूनिकेशन माध्यम से सूचना का आदान
प्रदान होगा, धन वृद्धि होगी।
दिसंबर सामाजिक संर्पक बढेंगे एवं उससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, खाने पीने को
संयमित कर दें फूड पायजेनिंग की समस्या हो सकती है ।
वृश्चिक: धन-संबंधी फैसलों में कामयाबी, बृहस्पति के प्रभाव से आय स्थिर, निवेश के अवसर।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों में माता भुवनेश्वरी की आराधना करें या देवि कवच का पाठ करें एवं माता से आशिर्वाद ग्रहण करें ।
महिलायें: हरे रंग के वस्त्र धारण न करें , वर्ष धन संबंधी सफलता मिलेगी ।
बच्चे: सूर्यादय से पूर्व उठकर सूर्य को नमस्कार करें , अपना टाईम टेबल सुनिश्चित करें जो सफलता कारक होगा।
वृश्चिक जनवरी अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी , संपर्क क्षैत्र बढने के आसार है
वाणी माधुर्य से अनेक लाभ होगे, पिता से संबंधों में सावधानी रखें।
फरवरी राजनीतिज्ञों से संपर्क से लाभ के अवसर प्राप्त होगे, आपके द्वारा किये
कार्यों का यश नहीं मिलेगा, सीने में तकलीफ हो सकती है।
मार्च आपकी आक्रामकता बनाये रखिये , तकनीकी के क्षैत्र में सफलता के
संकेत है, वाहन खरीदी , भवन निमार्ण की योजना बनेगी।
अप्रेल चिड़चिड़ाहट काम बिगाड़ सकती है, कला के क्षैत्र में उच्च सफलता के
संकेत है, कार्य क्षैत्र में अपमान जनक स्थिति रहेगी।
मई पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी, भागीदारी के कार्य में सफलता मिल सकती
है, लोक संबंधों में मजबूती रहेगी।
जून लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, अपने काम के लिये घर से बहार
निकलना पड़ सकता है, निर्णय क्षमता में कमजोरी आ सकती है।
जुलाई जीवन साथी की मदद से आपके कार्य आसानी से संपंन्न होंगे, भाग्य से
कई कार्य होगे, आपका बुलंद स्वभाव बना रहेगा।
अगस्त सामाजिक संर्पक बढेंगे एवं उससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, खाने पीने को
लकर सावधानी रखे, उत्तम लाभ होगा।
सितंबर अपनी सुविधा से संबंधित खरीददारी करेंगे, आपकी ओजपूर्ण वाणी का लाभ
मिलेगा,लाभ के नये अवसर मिलेंगे।
अक्टोबर म्युच्युअल फंड एवं शेयर मार्केट से संबंधित सफलता के संकेत है, यात्रा
हो सकती है, छोटी बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे।
नवंबर नया काम मिलेगा , राजनीति के क्षैत्र में उच्च सफलता के संकेत है।
अपनी मधुर वाणी से सबको प्रभावित करेंगे।
दिसंबर आपकी छवि जनता को प्रभावित करे सकती है, व्यसनो से अपने आप को
बचाईये, सामाजिक सम्मान बढेगा।
धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत, रोजगार के अच्छे अवसर।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का नाम स्मरण करें या आराधना करें जिससे रोजगार के अवसर खुलेंगे ।
महिलायें: तुलसी के पौधे में जल अर्पण करें , वर्ष में रोजगार के अवसर सुलभ रहेंगे ।
बच्चे: दिनचर्या वयवस्थित करें , दोस्तों मे समय नष्ट न करें ।
धनु जनवरी नया काम मिलेगा , राजनीति के क्षैत्र में उच्च सफलता के संकेत है।
आपकी छवि जनता को प्रभावित करे सकती है, लाभ होगा।
फरवरी लोन लेने की समस्या हल हो सकती है, पैत्रक कर्म से सफलता के
संकेत है, गले की समस्या आपकी दक्षता में कमी कर सकती है।
मार्च कार्य क्षैत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकते है, संचित धन को किसी
तकनीकी कार्य पर व्यय कर सकते है।
अप्रेल नया वाहन खरीद सकते है, घर की सजावट का सामान खरीद सकते है
लोग आपके बुद्धिबल का लोहा मानेंगे।
मई आपका भाग्य आपसे कुछ समय के लिये मुह मोड़ सकता है, लाभ के
अवसर मिलते रहेंगे, पीठ की तकलीफ बढ सकती है।
जून कार्य क्षैत्र में विवादों का सामना होगा, संचित धन को किसी मद के लिये
निकलना पड़ सकता है,जीवन साथी से विवाद को टालें।
जुलाई विवादित मामलों में विजय मिलने के संकेत है, लम्बी दूरी की यात्रा
हो सकती है, छवि में निखार आयेगा।
अगस्त लोकप्रियता में वृद्धि होगी , नया व्यवसाय आरंभ कर सकते है, सामाजिक
सम्मान में बढोतरी होगी।
सितंबर सारकारी पक्ष मजबूत है इस ओर किये कार्यों में सफलता मिलेगी
लाभ के अन्य अवसर भी मिलेंगें।
अक्टोबर अति आक्रामकता से बचें, आपके बुद्धिबल का लोहा माना जायेगा।
जनसंपर्क क्षैत्र का विस्तार होगा।
नवंबर सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, धार्मिक यात्रा की संभावना है, वाणी
संयम आवश्यक है, आपकी छवि में निखार आयेगा।
दिसंबर नया काम मिलेगा , राजनीति के क्षैत्र में उच्च सफलता के संकेत है।
साहस बढेगा, नेतृत्व क्षमता विकसित होगी।
मकर: धन की स्थिति ठीक रहेगी, कुल मिलाकर औसत फल।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों में भगवान विष्णु या उनके अवतारों की आराधना करें या अपने गुरू का आशिर्वाद ग्रहण करें ।
महिलायें: शनिवार का व्रत रखें , पीपल को जल चढावें , वर्ष में धन की स्थिति को लेकर चिंता रहेगी ।
बच्चे: सूर्य को अध्र्य दें तांबे के लोटे से जिससे पढाई में मन लगने लगेेगा ।
मकर जनवरी नेतृत्व क्षमता विकसित होगी, एकसा काम करेंगे जिससे कुल का नाम
रोशन होगा, जहां जायेगे वही से लाभ मिलेगा।
फरवरी भाग्य एवं बद्धिबल दोनो की मदद से अपनी समस्याओं का हल निकाल
लेंगे, वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।
मार्च अपनी हिम्मत के बल पर किसी अप्राप्य की प्राप्ति होगी, जन संपर्क से
लाभ होगा, लम्बी यात्रा के योग है।
अप्रेल जमीन संबंधी मामले विवादों मे फंस सकते है, आप के द्वारा कही बातें
सच हो सकती है, पर वो बातें आग बरसने जैसी हो सकती हैं।
मई कोई जमीनी सौदा हाथ लग सकता है जो भविष्य में लाभ दे सकता है।
रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग है।
जून कार्य क्षैत्र में विवादों का सामना होगा, संचित धन से लाभ होगा
लोक लुभावन की कार्य योजना पर अमल करेंगे।
जुलाई वैवाहिक संबंधेंा में विवाद की स्थिति बन सकती है, लाभ के अवसर
बनते रहेंगे , यात्रा योग प्रबल है।
अगस्त पैरों की तकलीफ बढ सकती है, काम के लिए बहार जाना पड़ सकता हैं
प्रतियोगिता में सफलता के योग प्रबल हैं।
सितंबर सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, धार्मिक यात्रा की संभावना है, वाणी
संयम आवश्यक है, लाभ के अन्य अवसर भी मिलेंगें।
अक्टोबर पदोन्नति के योग बनेंगें, लाभ अपनी गति से होता रहेगा, साहस बढेगा।
अपका जिद्दी स्वभाव खलल बन सकता है।
नवंबर पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जमीन जायदाद खरीद सकते है।
आपकी उग्रता लाभकारी हो सकती है।
दिसंबर छवि में निखर आयेगा, खान पान का ध्यान रखें फूड पायसेनिंग हो सकती है।
सामाजिक संबेधों से लाभ मिलेगा।
कुंभ: नए कार्यों में लाभ, शनि साढ़ेसाती के कारण निर्णयों में देरी, लेन-देन में सावधानी।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों में भगवान शिव की आराधना करें और भगवान शिव पर चल अपर्ण करें नये कार्यों की योजना फलीभूत होगी ।
महिलायें: प्रदोष का व्रत रखें , लोहे की वस्तुओ से दूरी बना कर रखें , केरियर में सफलता मिलेगी ।
बच्चे: आलस्य त्यागें और मेहनत से पढाई करें सफलता मिलेगी ।
कुंभ जनवरी काम के लिए भटकना नही पडेगा, लाभ उच्च कोटि का बना रहेगा।
शिक्षा के क्षैत्र में सफलता, स्वभाव में गंभीरता बनी रहेगी।
फरवरी यात्राओ दौर चलते रहेगें, सामाजिक प्रतिष्टा में वृद्धि होगी, धार्मिक कार्यों
में व्यय होगा, भग्य वृद्धि के लिए भ्रमण करना पड़ेेगा।
मार्च जन संर्पक का लाभ मिलेगा, कार्य क्षैत्र में सम्मान मिलेगा, शत्रु पक्ष
निर्बल रहेगा, वाणी की मिठास बरकरार रहेगी।
अप्रेल बैक में बहुत बड़ी रकम जमा हो सकती है, पराक्रम बढा रहेगा, काम
ढूंढना ही पडेगा स्वत: ही मिलता जायेगा।
मई सम्मान बढेगा, लोकप्रियता बढेगी एवं उससे लाभ होगा, नेतृत्व क्षमता
का विकास होगा, अपार धन मिलने की संभावना है।
जून लेखन के क्षैत्र में प्रगती होगी, कलात्मक विषयों की तरफ रूझान होगा।
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,भाग्य उछाल ले सकता है।
जुलाई आपका काम विदेशेंा में भी जम जायेगा एवं विदेशी मुद्रा आपके बैंक
खाते में जमा हो सकती है। प्रणय संबंधों में असफलता मिल सकती है।
अगस्त स्वभाव में थेड़ी सी व्यग्रता रहेगी, गुप्त रूप से धन की प्राप्ति हो सकती
है, जनता के बीच अपनी बात रख पायेंगे अैा र लाभ लेंगे।
सितंबर आपका हंसमुख स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा, भाग्य अचरनक उछाल
मार सकता है, पैरों में कुछ तकलीफ हो सकती है।
अक्टोबर जीवन साथी की मदद से भाग्य साथ देगा, राजनीति से संबंधित लोगों
से मुलाकात होगी, एवं राजनीतिक क्षैत्र में प्रगति होगी।
नवंबर सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी, पिता से मतभेद हो सकते है, पीठ में तकलीफ
बढ सकती है, बैक बेलेंस बढेगा।विदेश में काम मिल सकता है।
दिसंबर राजनीति के क्षैत्र में प्रगती होगी, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा।
जीवन साथी की मदद से लाभ मिल सकता है।
मीन: आर्थिक स्थिति मध्यम, सावधानी से आगे बढऩा होगा।
क्या करें: विपरीत परिस्थितियों में भगवान शिव या उनके स्वरूप भैरव की आराधना करें या अपने गुरू का आशिर्वाद ग्रहण करें ।
महिलायें: गुरूवार का व्रत रखें , वर्ष आर्थिक क्षैत्र में सफलता देगा ।
बच्चे: गुरू का सम्मान करें एवं उनसे आशिर्वाद लें जिससे पढाई का रास्ता सुगम होगा ।
मीन जनवरी निर्णय क्षमता में कमी रहेगी, विवादो से बचें, काम के लिए यात्रा करनी
पड़ सकती है, भग्य की दृष्टि से समय कमजोर।
फरवरी लाभ दायक समय है , शत्रु आपकी उपस्थिति मात्र से ही नष्ट होने
लगेंगे, सम्मान में बढोत्तरी होगी।
मार्च जन संर्पक का लाभ मिलेगा, कार्य क्षैत्र में सम्मान मिलेगा, शत्रु पक्ष
निर्बल रहेगा, लम्बी यात्राओ का समय है, हंसमुख प्रवृत्ति बनाये रखियें।
अप्रेल जन संर्पक का लाभ मिलेगा, भाग्य अचानक उछााल मारेगा, नशे की
आदत से बचें, शत्रु नष्ट होंगे।
मई वाकचातुर्य से काम बना लेंगे, छोटे भाई बहनो के सहयोग से काम बनेगा
तकनीकी एवं कम्यूटर कार्य करने वालों के लिए समय लाभकारी।
जून भवन एवं वाहन से संबधित कार्य सफल होगे लोन की सहायता भी
मिले सकती है , जीवन साथी से बिवाद टालें।
जुलाई प्रेम में सफलता , रचनात्मक कार्यां में रूचि बढेगी, भाग्य अनुकूल है
लाभ दायक समय है , अनिर्णय की स्थिति रहेगी।
अगस्त राजनीति के क्षैत्र में प्रगती होगी, धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा।
जनसंर्पक से लाभ होगा, सम्मान में बोत्तरी होगीं
सितंबर जीवन साथी सं संबंध सुधरेंगे, अपने कुल का नाम रोशन करने वाले
काम करेंगे, अनावश्यक क्रोध को टालें।
अक्टोबर राजनीतिज्ञों से संपर्क बढेगा, लोकप्रियता में वृद्धि होगी, नया काम शुरू
कारने की योजना बनेगी, शेयर मार्केट में सफलता मिल सकती है।
नवंबर सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी, पिता से मतभेद हो सकते है, पैरों में तकलीफ
हो सकती है , धार्मिक यात्रा से लाभ होगा।
दिसंबर राजनीति के क्षैत्र में प्रगती होगी, समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
पैरों में कष्ट हो सकता है ।
ज्योर्तिविद पं. संजय शर्मा (औरा रीडर) 9424828545, 9893129882
11, न्यू एम.आई.जी. मुखर्जी नगर
एम.आर. 8, टेलीफोन ऑफिस के समने
देवास म.प्र. 455001