शासकीय नर्सिंग कालेज की प्रभारी प्राचार्य व सीएमएचओ स्थापना शाखा के सहायक ग्रेड-2 निलंबित……!-सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के बाद कॉलेज में मिली अनियमितताओ के चलते हुई कार्रवाई……!

देवास। जिला चिकित्सालय के शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य और सीएमएचओ कार्यालय की स्थापाना शाखा में पदस्थ के बाबू को आज निलंबित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि नर्सिंग महाविद्यालय में पाई गई अनियमितताओं के चलते पिछले दिनों सिटी मजिस्टे्रट ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। वहीं कल अभाविप के सदस्य भी पहुंचे थे उन्होनें प्राचार्य को समस्याओं के निराकरण के लिए 48 घंटों का समय दिया था। आज इस मामले में प्राचार्य और बाबू के द्वारा जो अनियमितताएं पाई गई उस पर कलेक्टर के प्रतिवेदन पर क्षेत्रीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य ने कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित किया है।


आदेश में उल्लेख है कि शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने सीएमएचओ कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर सामूहिक रूप से नर्सिंग महाविद्यालय में संचालित गतिविधियों व अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर जाकर छात्राओं से चर्चा की व नर्सिंग महाविद्यालय छात्रावास में छात्राओं के साथ जाकर स्थल निरीक्षण किया था। छात्राओं ने सीएमएचओ के नाम से संबोधित ज्ञापन भी दिया था। जिसमें छात्राओं को हो रही विभिन्न समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया था। छात्रावास की पानी की टंकी में मृत सांप पाया गया, जो कि छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। प्रकरण में सिटी मजिस्ट्रेट शहर द्वारा किये गए स्थल निरीक्षण कार्रवाई उपरांत कलेक्टर को प्रस्तुत प्रतिवेदन में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य निहारिका श्रीवास्तव व सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 पुरुषोत्तम पाटीदार दोषी माना है। गौरतलब है कि सीएमएचओ कार्यालय की स्थापाना शाखा में पदस्थ पुरुषोत्तम पाटीदार की बीमा रोड़ मुखर्जी नगर स्थित किराने की दुकान से नर्सिंग कॉलेज में सामान आता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय सीएमएचओ कार्यालय शाजापुर रहेगा। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »