नगर पालिक निगम को मिली एतिहासिक उपलब्धि, पहली बार राष्ट्रपति अवार्ड से देवास नगर निगम होगा सम्मानित…….! -फाइव स्टार रेटिंग वाटर, ओडीएफ प्लस श्रेणियों में पुरुस्कार 17 जुलाई को राष्ट्रपति प्रदान करेंगी……!

देवास। नगर पालिक निगम को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आगामी 17 जुलाई को फाइव स्टार रेटिंग, वाटर प्लस, ओडीएफ प्लस के तहत राष्ट्रपति अवार्ड मिलेगा। नगर पालिक निगम के लिए यह पहली उपलब्धि होगी जब राष्ट्रपति नगर पालिक निगम देवास को दिल्ली के विज्ञान भवन में 17 जुलाई को यह अवार्ड देकर सम्मान करेंगी।


देवास शहर के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है कि नगर पालिक निगम को पहली बार स्वच्छता अभियान के तहत राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। आगामी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में नगर पालिक निगम देवास को फाइव स्टार रेटिंग वाटर प्लस, ओडीएफ प्लस श्रेणियों में यह प्रतिष्ठित पुरुस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के द्वारा प्रदान किया जाएगा। महापौर गीता अग्रवाल ने इसे देवास के लिए एतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सम्मान शहर की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वहीं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने इस सफलता का श्रैय निगम कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग और शहर की जागरुक जनता को दिया है। उन्होनें सभी को बधाई देते हुए कहा है कि यह कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। शहर की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस पर गर्व महसूस कर रहा है।


पूरी टीम को धन्यवाद, जिन्होनें मेहनत कर यह मुकाम हांसिल किया
विधायक प्रतिनिध दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी रुपा मिश्रा का पत्र हमें प्राप्त हुआ है कि देवास नगर निगम को राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चिन्हित किया गया है। ओडीएफ प्लस पूर्व से देवास निगम का मिल चुका है, वाटर प्लस गत वर्ष भी मिला था और इस वर्ष भी मिला है। देवास नगर निगम को पहला राष्ट्रपति अवार्ड इस नगर निगम परिषद को मिलने वाला है। इसके लिए मैं पूरी नगर निगम की टीम जिन्होनें पूरी दिनरात मेहनत करके यह मुकाम हांसिल किया है उनको धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं। इसके साथ ही देवास नगर के सभी नागरिक बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि उनके सहयोग के बगैर नगर निगम की टीम या कोई जनप्रतिनिधि इस प्रकार की उपलब्धि हांसिल कर ले यह संभव नहीं है। इसके साथ ही अपेक्षा करता हूं कि कोई अवार्ड मिलना वो हमारे लिए चैंलेज होता है। उससे बड़ा चैंलेज है कि जो हमने फाइव स्टार रेटिंग हांसिल की है उसको यथावत रखना और अगले चैंलेज में उससे उपर जाना इसके लिए सभी नगर वासियों से आग्रह है कि नगर निगम की टीम को पूरा सहयोग दें।


निगम परिसर में आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की
नगर पालिक निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में फाइव स्टार रेटिंग में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन द्वारा समस्त शहरवासियों सहित नगर निगम की स्वच्छ भारत टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नगर निगम कार्यालय, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह बैस के नेतृत्व में दरोगाओं, स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, सफाई मित्रों के साथ आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »