जिलाबदर आरोपी को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने धरदबोचा…….! -आरोपी के पास से 1 देशी कट्टा व 1 जिंदा राउंड मिला…….!

देवास। जिलाबदर आरोपी को अवैध हथियार के साथ नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को एक वर्ष पूर्व जिला बदर किया गया था। वह अवधि पूर्ण होने से पूर्व अवैध हथियार लेकर घूमता मिला। आरोपी को एक देशी कट्टा व 1 जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया है व उससे पूछताछ की जा रही हैं।


नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मुक्ति मार्ग स्थित जिलाबदर आरोपी शाहिद उर्फ जर्सी पिता शाकिर कुरैशी निवासी आनंद नगर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा व 1 जिंदा राउंड मिला। आरोपी से लायसेंस के बारे में पूछा तो उसके पास लायसेंस नहीं पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गत वर्ष दंडाधिकारी ने आरोपी शाकिर को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया था। आरोपी पर पूर्व से 24 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी की जिलाबदर की अवधी पूरी नहीं हुई उससे पहले एक और अपराध में वह गिरफ्तार हुआ है। उन्होनें बताया कि आरोपी पर जिलाबदर अवधि के पालन न करने पर 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मंजू यादव, प्रआर नितेश, उनि राकेश कुमार बोरासी, यशवंत, रवि, आरक्षक नवदीप, विकास व धर्मेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »