देवास। शहर में अशांति फैलाने वाने बदमाशों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बीती रात को औद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनिया गांधी नगर में कुछ लोग आपस में विवाद कर शांति भंग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां आरोपितोंं को गिरफ्तार कर लिया था। आज पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 10 जुलाई की रात्रि करीब 10 बजे औद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनिया गांधी नगर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें जगदीश पिता मांगीलाल जाटवा उम्र 48 साल, सोहेल पिता इकबाल शाह उम्र 20 साल, साहिल पिता इकबाल शाह उम्र 20 साल, सोहेल पिता जमील शाह उम्र 23 साल निवासीगण सोनिया गांधीनगर व रोहित पिता सत्यनारायण चौहान उम्र 29 साल निवासी अयोध्यानगर का आपस में विवाद हो गया था। सभी लोग वाद-विवाद कर चिल्लाकर शांति भंग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले कर आई। जहां आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया, प्रआर लेखराज, घनश्याम, आर रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा शहर में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर कार्रवाई के आदेश दिये गये थे। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया व उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) संजय शर्मा द्वारा शांति भंग करने वाले बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था।