पटवारी की नौकरी दिलवाने के नाम पर की थी 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी…..! औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी को उज्जैन से किया गिरफ्तार……!

देवास। दो दिनों पूर्व फरियादी महिला ने औद्योगिक थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, एक युवक ने उनकी पुत्री को पटवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 420, 406, 467, 468 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया था। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने मुखबिर सक्रिय कर उज्जैन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक औद्योगिक थाने पर फरियादी सीताबाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई की एक युवक जितेश वर्मा ने उनकी पुत्री को वर्ष 2022 की पटवारी भर्ती में नौकरी लगवाने व फर्जी दस्तावेज दिखाकर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया था। पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में व उपपुलिस अधीक्षक (एल/आर)संजय शर्मा के निर्देशन में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर गत 9 जुलाई को आरोपी जितेश पिता मदनलाल वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से फर्जी दस्तावेज व अन्य सामाग्री के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


इनका रहा सराहनीय कार्य
आरोपी को गिरफ्तार करने में औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया, उनि एसएस मीणा, नरेंद्र अमकरे, आर अजय जाट, अर्पित जायसवाल, मआर मोनिका शर्मा व प्रआर सचिन चौहान सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »