ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष के घर पर पत्थर फैंकने वाले 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में……! -खारीबावड़ी क्षेत्र से आरोपियों को धरदबोचा, घटना स्थल तक निकाला जूलुस……!

देवास। गत दो दिन पूर्व ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष के घर पर कुछ असमाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर कांच फोड़ दिए थे। मामले को लेकर सर्व समाज ने कोतवाली थाने में एडिशनल एसपी को ज्ञापन देकर मांग की थी कि जिन लोगों ने पत्थरबाजी की है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर आज सुबह पुलिस ने 6 लोगों को खारी बावड़ी क्षेत्र से धरदबोचा। आरोपियों को घटना स्थल पर पुलिस मुआयना करने ले गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार दो दिनों पूर्व 6 जुलाई सुबह ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष व शांति समिति के सदस्य संजय शुक्ला के घर के नीचे कुछ लोग दो पहिया वाहन से आए और उनके घर पर पत्थरबाजी कर फरार हो गए। इस घटना में संजय शुक्ला के घर की बालकनी के कांच फूट गए थे। मामले को लेकर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी।

बताया गया है कि रविवार सुबह घटना के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान हो गई थी। पुलिस ने आज सुबह प्रकरण में 6 आरोपियों को खारी बावड़ी क्षेत्र से धरदबोचा है। सुबह सभी आरोपियों को घटना स्थल का मुआयना करने पुलिस लेकर गई आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कहां से आए और किधर की और फरार हो गए थे। आरोपियों के पास से दो बाइक भी पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई की है।


इन 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि पत्थर बाजी करने का कारण सामने आया है कि दूसरे पक्ष की और से एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें कुछ अपशब्दों का उपयोग किया गया था। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा पत्थर फैंकने की वारदात की गई थी। आरोपियों में असद पिता इदरीश उम्र 21 वर्ष निवासी मोहसिनपुरा, सोहेल पिता अली अकबर खान 23 वर्ष निवासी मोहसिनपुरा, अयान पिता हकीम उम्र 22 वर्ष निवासी मोहसिनपुरा, साहिल पिता इसाक खान निवासी मोहसिनपुरा, अल्पेश पिता असलम शेख निवासी मोहसिनपुरा, फैजल पिता सईद कुरैशी निवासी नुसरत नगर देवास को गिरफ्तार कर इनके पास से दो बाइक भी जब्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »