जेल परिसर के 4 शासकीय आवासों के टूटे ताले…..! -अज्ञात चोर लाखों रुपयों के आभूषणों के साथ नगदी लेकर फरार……! -जेल परिसर में सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल…..!

देवास। चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है, चोरों ने अब तक सूने मकानों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दिया है। अब जेल परिसर में बने शासकीय आवास को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। कल देर रात में अज्ञात चोरों ने जेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक सहित तीन जेल प्रहरियों के मकानों के ताले तोडक़र चोरी की और फरार हो गए। जेल परिसर में बने शासकीय आवास के पीछे की दिवार टूटी हुई जिससे कोई भी इन शासकीय आवास में प्रवेश कर लेता है। इन शासकीय आवासों की हालत भी जर्जर हो रही है। जेल परिसर में चोरी की वारदात होना सुरक्षा में लापरवाही दिखाई दे रही है। चोरी की वारदात के बाद नाहर दरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची उन्होनें मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।


जानकारी के अनुसार बीती देर रात को जेल परिसर में बने चार शासकीय आवासों के ताले टूटे और दो मकानों में चोरी की वारदातें हुई। उल्लेखनीय है कि यहां करीब 12 शासकीय भवन है, जिनमें प्रधान आरक्षक सुरेश बरड़, महिला जेल प्रहरी रेखा पाटीदार, अंजुम खान, जेल प्रहरी भगवानदीन वेदी व गार्ड रुम के ताले टूटे थे। सूचना मिलने पर आज सुबह नाहर दरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होनें मुआयना कर फरियादियों से चर्चा की। पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है।


कल कार्यक्रम में गांव गए थे
जेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुरेश बरड़ व इनके पुत्र लोकेश ने बताया कि वह कल शाम को परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हमारे गांव जोशी गुराडिय़ा सिमरोल जिला इंदौर गए हुए थे। आज सुबह जब हम वहां से निकले तो जेल की गौशाला से एक जवान का फोन आया कि आपके घर का ताला टूट गया है। मेरे घर से करीब 15 लाख रुपयों की चोरी हुई है। जिसमें सोने-चांदी के आभूषण सहीत नगदी चोरी हुई है।


शासकीय कार्य से इंदौर गया था
जेल प्रहरी भगवानदीन वेदी ने बताया कि मैं तीन दिनों की छुट्टी पर था एमवाय अस्पताल इंदौर शासकीय कार्य से गया था, आज सुबह मुझे जेल से फोन आया कि आपके शासकीय आवास के ताले टूट गए हैं। इन्होनें आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे जेल के स्टॉफ में प्रहरी का पुत्र है जिस पर मुझे संदेह है कि उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा। क्योंकि पूर्व में भी चोरी की वारदात कर चुका है। मेरे निवास से करीब 22 हजार रुपए नगदी सहित अन्य सामाग्री चोरी हुई है।


आवासों के पीछे की दीवार टूटी हुई
जेल उपअधीक्षक अनिल दुबे ने बताया कि जेल के चार शासकीय आवासों में चोरी की घटना हुई है, मामले को लेकर नाहर दरवाजा थाना पुलिस जांच कर रही है। आवासों के पीछे की और से दिवार टूटी हुई है, इसको बनानेे के लिए प्रस्ताव भेजे हैं, लेकिन स्वीकृति नहीं आई है। संभावना है कि टूटी दीवार की और से अज्ञात चोर घुसे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »