शहर को मिली विकास की नई राह : उज्जैन तिराहे से नागूखेड़ी तक 100 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन मार्ग……!विधायक के अथक प्रयास से मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सिंहस्थ के पहले बनकर तैयार होगा मार्ग…….!

देवास। उज्जैन तिराहे से नागूखेड़ी तक मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। कई बार इस मार्ग पर घटनाएं भी हुई है। पिछले ही दिनों कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अमले ने सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन रोड़ का निरिक्षण भी किया था। हांलाकि मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर उस समय से कयास लगाए जा रहे थे कि मार्ग का चौड़ीकरण होना है इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार था, जो अब समाप्त हो गया। इस मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रीय विधायक लगातार प्रयासरत रही। जिसके अंतर्गत लगभग 3.70 किमी के मार्ग का निर्माण कार्य जल्द होने वाला है।


क्षेत्रीय विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि उज्जैन तिराहे से लेकर नागूखेड़ी तक मार्ग के निर्माण कार्य की स्वीकृति अथक प्रयास के बाद मिल गई है। 3.70 किमी का यह मार्ग के लिए 100 करोड़ की लागत से फोरलेन रोड़ बनेगा। उन्होनें बताया कि इसमें बहुत प्रयास करना पड़ा कहीं ना कहीं कोई कारण से यह स्थगित हो जाता था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री जी और मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद है। इनके प्रयासों से यह मार्ग सिंहस्थ से पहले बनकर तैयार होगा। उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन करके देवास में माताजी के दर्शन करने दर्शनार्थियों के लिए सुविधा रहेगी। उन्होनें बताया कि उज्जैन रोड़ पर बने फ्लाय ओवर ब्रिज के समीप एक ब्रिज और बनेगा जिसमें एक आने का व दूसरा जाने का मार्ग हो जाएगा। ब्रिज पर सेंटर लाइट, डिवाइडर बनेगा। जल्द ही टेंडर होकर कार्य शुरु हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »