अज्ञात कारण से महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

देवास। एक महिला ने अपने ही घर में शुक्रवार रात को अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली थी। परिजन महिला को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शनिवार सुबह महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।


जानकारी के अनुसार सुमन पति संतोष राठौर उम्र 49 वर्ष निवासी पटेल नगर बावडिय़ा ने शुक्रवार रात को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। परिजन उसेे जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया।


बिमारी का मानसिक रूप से तनाव था
महिला के परिजनों ने बताया कि सुमन पिछले डेढ़ माह से बिमार थी, उनका उपचार इंदौर में चल रहा था। उसका मानसिक रूप से भी तनाव था। साथ ही महिला के पति, व बच्चे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान में निर्माण करा रहे थे। महिला को इसका भी तनाव रहता था। महिला के पुत्र दिपक ने बताया कि शुक्रवार शाम को जब वे घर पहुंचे तो वह फांसी पर लटकी दिखी जिसके बाद इसकी सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »